Breaking News

प्रेम कॉलोनी में धूमधाम से मनाया दही हांडी महोत्सव

Spread the love

नन्हे-मुन्ने बच्चों ने उत्साह से लिया हिस्सा, श्रीकृष्ण बने अक्षत ने दिखाई मनमोहक लीला

बिसौली। नगर की प्रेम कॉलोनी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर दही हांडी महोत्सव धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में कॉलोनी के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। श्रीकृष्ण का रूप धारण किए अक्षत गोयल ने अपनी मनमोहक लीलाओं से सभी का मन मोह लिया।

दही हांडी महोत्सव के दौरान बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाए और जन्माष्टमी पर्व की खुशियां साझा कीं। बच्चों ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का सुंदर प्रदर्शन किया, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।

इस अवसर पर निशांत गोयल, मोहित अग्रवाल, गौरव राजपूत, शुभ अग्रवाल, अमित अग्रवाल, सीमा गोयल, पारुल अग्रवाल, सारथी, श्वेता राजपूत, भावना, अंशी अग्रवाल, चित्रा अरोरा समेत कॉलोनी के लोग मौजूद रहे।

वहीं माही, विधि, विवान, अयान, अरिहंत और प्रभव समेत अन्य बच्चों ने भी कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आयोजन के दौरान कॉलोनी में उत्सव जैसा माहौल रहा। लोगों ने एक-दूसरे को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व नजदीक आते ही बाजार कान्हा के रंग में रंगने लगे हैं।

Spread the loveबिसौली। श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व नजदीक आते ही बाजार कान्हा के रंग …