पुलिस परिवार के बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां, भजनों पर कलाकारों ने किया नृत्य

बदायूं। रिजर्व पुलिस लाइन बदायूं में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। जिलाधिकारी बदायूं अवनीश राय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने पुलिस परिवार के साथ पुलिस लाइन स्थित मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
जन्माष्टमी के अवसर पर पुलिस परिवार के बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण के भक्ति संगीत पर मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ कलाकारों ने भजनों पर नृत्य और रासलीला का मंचन किया। इससे पुलिस लाइन का वातावरण भक्तिमय हो गया।
इस दौरान सीडीओ गामिनी संगला, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. ह्रदेश कठेरिया, अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक कुमार सिंह, एसडीएम सदर साई आश्रित शाखमुरी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सहसवान शौर्य अरोड़ा, क्षेत्राधिकारी नगर (सहायक पुलिस अधीक्षक) सुमेध मिलिन्द जादव, समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक इन्द्रजीत सिंह सहित पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में पुलिस परिवार के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की खुशियां मनाईं।
Budaun Amarprabhat