Breaking News

शिक्षक दिवस पर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को किया नमन, आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

Spread the love

आसफपुर। क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में शनिवार को पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् भारतरत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती ‘शिक्षक दिवस’ के रूप में धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस दौरान विद्यालयों में विचार गोष्ठी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
आसफपुर स्थित स्थानीय त्रिवेणी सहाय इंटर कॉलेज में आयोजित समारोह में प्रधानाचार्य करतार सिंह, उप प्रधानाचार्य मनोज कुमार गंगवार व प्रधान लिपिक सुमति पाठक समेत समस्त स्टाफ और विद्यार्थियों ने मां सरस्वती एवं डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। वक्ताओं ने डॉ. राधाकृष्णन के कृतित्व व व्यक्तित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षक ही राष्ट्र निर्माता होता है और विद्यार्थियों को उनके बताए सिद्धांतों को जीवन में उतारना चाहिए। छात्र-छात्राओं ने गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
इसके साथ ही विकास खंड आसफपुर क्षेत्र के गांव दबथरा, मोहकमपुर, सीकरी, श्यामपुर, कोरेरा, ठिरिया, कुआडांडा, अशोकपुर, आसफपुर, मानपुर, भूड़ बिसौली, सराय बरौलिया, नरौरी-नरौरा और पिंडारा आदि ग्रामीण अंचलों के परिषदीय व माध्यमिक विद्यालयों में भी शिक्षक दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं व कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।
उधर, बिसौली क्षेत्र के गांव कालू पुर स्थित चौधरी बाबू सिंह सुदामा देवी स्मारक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में भी शिक्षक दिवस की धूम रही। यहां प्रधानाचार्य भगवान सिंह यादव और विद्यालय प्रबंधक वरिष्ठ अधिवक्ता रामवीर सिंह यादव के नेतृत्व में कार्यक्रम संपन्न हुआ। समारोह में छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम, भाषण व गुरु वंदना प्रस्तुत कर समां बांध दिया। कार्यक्रम के समापन पर प्रधानाचार्य भगवान सिंह ने सभी अतिथियों व अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।
त्रिवेणी सहाय इंटर कॉलेज के कार्यक्रम में शिक्षक महेश पाल सिंह, पीयूष पाराशरी, जयवीर सिंह, श्याम सुंदर शर्मा, सुनील कुमार, रामभरोसे लाल, अभिलाष मिश्रा, अरुण कुमार मौर्य, राजीव कुमार कश्यप, अखिलेश पाठक, ऋतुराज सिंह राठौर, भावना वार्ष्णेय, सितारा बी, ठाकुर प्रसाद, रजनीश मिश्रा, भारती कश्यप, कीर्ति यादव, रेखा, स्वाति अग्रवाल, दिवाकर यादव, विमलेश कुमारी, मंजू देवी, दिनेश यादव, सुनील कुमार शर्मा, सतीश चंद्र व नीरज भारती सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

परिवार परामर्श केंद्र बदायूं की सराहनीय पहल: आपसी कलह भुलाकर 3 परिवारों में कराया गया राजीनामा

Spread the loveबदायूं। रिजर्व पुलिस लाइन बदायूं में शनिवार को आयोजित ‘परिवार परामर्श केंद्र’ की …