Breaking News

शहीद भगत सिंह कोचिंग में मनाया शिक्षक दिवस विद्यार्थियों ने गुरुजनों का सम्मान कर जताया आभार

Spread the love


बदायूं। शिक्षक दिवस के अवसर पर शहीद भगत सिंह कोचिंग, बदायूं में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर गुरुजनों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की गई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने शिक्षकों के प्रति प्रेम व सम्मान प्रकट किया।
इस दौरान विद्यार्थियों ने कोचिंग के संस्थापक अमित यादव तथा शिक्षक रोहित और सौरभ का सम्मान किया। विद्यार्थियों ने कहा कि शिक्षक केवल पुस्तकीय ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि जीवन में सही दिशा चुनने, कठिन परिस्थितियों का सामना करने और अपने लक्ष्य को हासिल करने की प्रेरणा भी देते हैं।
कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और लगन के साथ पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी निरंतर प्रयास और सकारात्मक सोच के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ें।
आयोजन के दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। सभी ने शिक्षक दिवस के महत्व को समझते हुए अपने गुरुजनों के प्रति आभार व्यक्त किया और उनके मार्गदर्शन में आगे बढ़ने का संकल्प लिया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

छात्र की मौत के बाद निजी क्लीनिक सील, स्वास्थ्य विभाग ने की कार्रवाई

Spread the loveबिल्सी। बिल्सी तहसील क्षेत्र में कक्षा पांच के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में …