कादरचौक। थाना क्षेत्र के ग्राम सरकी के पास शनिवार सुबह सड़क किनारे खाली पड़े खेत में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से आसपास के क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई। ग्राम प्रधान हरिशंकर ने सुबह करीब 8:30 बजे पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विक्रम सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष बताई जा रही है। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस द्वारा पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही पंचायतनामा की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले की आवश्यक जांच कर रही है।
Budaun Amarprabhat