Breaking News

कचहरी समेत कई इलाकों में छह घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

Spread the love

बदायूं, 5 सितंबर। विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता विकास शर्मा ने बताया कि 7 सितंबर को 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र कचहरी में तकनीकी कार्य के चलते करीब छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग की ओर से पुराने पांच एमवीए पावर ट्रांसफार्मर के स्थान पर नया 10 एमवीए पावर ट्रांसफार्मर स्थापित किया जाएगा।

इसके लिए रात करीब एक बजे से सुबह छह बजे तक शटडाउन लिया जाएगा। इस दौरान कचहरी उपकेंद्र से जुड़े वन विभाग और गांधी नगर फीडर तथा कृष्णापुरी, शिवपुरम, गांधी नगर, कचहरी-कलेक्ट्रेट परिसर, जालंधरी सराय, चित्रांश नगर और पुलिस लाइन समेत कई क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीईटी अनिवार्यता खत्म करने की मांग काली पट्टी बांधकर मनाया शिक्षक दिवस

Spread the loveबदायूँ। अखिल भारतीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के आह्वान पर सेवारत शिक्षकों के …