Breaking News

बाल संरक्षण समिति की बैठक में सुरक्षा और योजनाओं की जानकारी

Spread the love

दातागंज/समरेर। ब्लॉक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा, नशे से बचाव, साइबर अपराध और सरकारी योजनाओं को लेकर जानकारी दी गई। जेएस हब फॉर इम्पावरमेंट ऑफ वूमेन की प्रीति चौहान ने मादक पदार्थों से बच्चों को दूर रखने की अपील करते हुए साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी। वन स्टॉप सेंटर की डोली ने महिलाओं और बच्चों के लिए उपलब्ध हेल्पलाइन 112, 1090, 181, 102, 108 और 1098 के बारे में बताया।

जिला बाल संरक्षण इकाई के सामाजिक कार्यकर्ता भमरपाल सिंह ने पॉश एक्ट तथा बाल कल्याण योजनाओं की जानकारी दी। जिला मिशन समन्वयक छवि वैश्य ने कन्या सुमंगला, निराश्रित महिला पेंशन, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। संरक्षण अधिकारी रवि कुमार ने मिशन वात्सल्य और बाल संरक्षण के कार्यों के बारे में बताया। अधिकारियों ने बाल विवाह और बाल श्रम के खिलाफ कार्रवाई की जानकारी देते हुए बच्चों की समस्याओं के लिए 1098 पर संपर्क करने की अपील की।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीईटी अनिवार्यता खत्म करने की मांग काली पट्टी बांधकर मनाया शिक्षक दिवस

Spread the loveबदायूँ। अखिल भारतीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के आह्वान पर सेवारत शिक्षकों के …