बदायूं। बिसौली पुलिस ने आसफपुर रोड बिजलीघर के पास हुई बाइक लूट का 48 घंटे में खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटी गई नीले रंग की अपाचे बाइक भी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, एसएसपी डॉ. अंकिता शर्मा के निर्देशन में पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक सुभाष सिंह ने टीम के साथ कार्रवाई करते हुए नरेन्द्र कुमार पुत्र मटरू सिंह और ब्रजेश पुत्र कृपाल सिंह निवासी कुआडान्डा, थाना बिसौली को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने बताया कि 3 सितंबर की रात आसफपुर रोड बिजलीघर के पास बाइक लूटी गई थी। मामले में मुकदमा दर्ज था। बरामद बाइक के आधार पर मुकदमे में संबंधित धारा बढ़ाई गई है। आरोपी नरेन्द्र का पूर्व में आर्म्स एक्ट का आपराधिक इतिहास भी बताया गया है। दोनों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
Budaun Amarprabhat