Breaking News

स्वाइन फ्लू से बचाव को राजकीय मेडिकल कॉलेज में टीकाकरण अभियान

Spread the love

बदायूँ। मौसम में बदलाव के साथ स्वाइन फ्लू एवं अन्य श्वसन संबंधी संक्रमणों से बचाव को लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज, बदायूँ में विशेष टीकाकरण अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत कॉलेज के आकस्मिक विभाग , टीबी एंड चेस्ट मेडिसिन विभाग, बाल रोग विभाग तथा माइक्रोबायोलॉजी विभाग में कार्यरत चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को स्वाइन फ्लू से बचाव हेतु वैक्सीन लगाई गई।

अस्पताल प्रशासन द्वारा बताया गया कि आकस्मिक एवं टीबी एंड चेस्ट विभाग में कार्यरत चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टाफ प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीजों के सीधे संपर्क में रहते हैं। ऐसे में संक्रमण से बचाव एवं स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए टीकाकरण कराया गया।

प्रधानाचार्य डॉ. शिव कुमार ने कहा कि स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा अस्पताल प्रशासन की प्राथमिकता है। मरीजों के उपचार के दौरान चिकित्सकों एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मियों का विभिन्न संक्रमणों के संपर्क में आने की संभावना रहती है। ऐसे में समय-समय पर आवश्यक टीकाकरण एवं अन्य बचाव उपाय किए जाना महत्वपूर्ण है।

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा0 रितुज अग्रवाल ने कहा कि आकस्मिक विभाग एवं टीबी एंड चेस्ट विभाग के चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी सीधे तौर पर मरीजों के संपर्क में रहते हैं। इसलिए संक्रमण से बचाव के लिए उन्हें वैक्सीन लगाई गई है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में मरीजों को सुरक्षित एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा के लिए भी आवश्यक preventive measures निरंतर जारी रखे जाएंगे।

इस अवसर पर विभागीय चिकित्सकों ने कहा कि स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए समय पर टीकाकरण, मास्क का प्रयोग, हाथों की स्वच्छता तथा संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने पर सावधानी बरतना आवश्यक है। साथ ही फ्लू जैसे लक्षण दिखाई देने पर चिकित्सकीय परामर्श लेने की अपील की गई।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पर्वों के दौरान सुरक्षित रेल यात्रा के लिए यात्रियों से सहयोग की अपील

Spread the loveबरेली, 28 अगस्त। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल ने आगामी पर्वों के दौरान …