Breaking News

12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत

Spread the love

बदायूं, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से 12 सितंबर को जनपद में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। लोक अदालत सुबह 10 बजे से जनपद न्यायालय परिसर में जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित होगी।

प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अंकित रस्तोगी ने बताया कि लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों का आपसी सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण कराने का प्रयास किया जाएगा। इसी को लेकर शनिवार को नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत राजवीर सिंह और प्रभारी सचिव अंकित रस्तोगी ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की।

बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि लोक अदालत का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक प्री-लिटिगेशन मामलों को चिन्हित किया जाए और संबंधित पक्षों को इसकी जानकारी देकर मामलों का आपसी सहमति से निस्तारण कराया जाए।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिल्सी में इलेक्ट्रिक स्कूटी की दुकान में लाखों की चोरी

Spread the loveबिल्सी। बिल्सी- बदायूं हाईवे पर इंडेन गैस एजेंसी के पास स्थित इलेक्ट्रिक स्कूटी …