Breaking News

शिक्षक दिवस पर उत्कृष्ट शिक्षकों का सम्मान, विधायक ने स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र भेंट किए

Spread the love

शिक्षक राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव : महेश चंद्र गुप्ता

बदायूं। शिक्षक दिवस के अवसर पर शहर विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने कैंप कार्यालय पर आयोजित समारोह में परिषदीय विद्यालयों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया। उन्होंने शिक्षकों को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंट किए। विधायक ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को शिक्षा देने के साथ उनके संस्कार, व्यक्तित्व और भविष्य को दिशा देकर राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव तैयार करते हैं। उन्होंने परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संजीव शर्मा ने शिक्षकों की विभिन्न मांगें रखीं। विधायक ने मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखने का आश्वासन दिया। समारोह में दर्जनों शिक्षक मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

लेंसकार्ट के प्लेसमेंट में छाईं टीएमयू ऑप्टोमेट्री की बेटियां

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ एलाइड एंड हेल्थकेयर साइंसेज 22 स्टुडेंट्स …