डीपी विद्यापीठ में अनूठे अंदाज में मना शिक्षक दिवस
कक्षा 10 की छात्रा श्री वार्ष्णेय बनीं एक दिन की प्रधानाचार्या
संभल/गुन्नौर। क्षेत्र के डीपी विद्यापीठ में शनिवार को शिक्षक दिवस अनूठे अंदाज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने शिक्षकों और प्रशासनिक पदों की जिम्मेदारियां संभालकर शिक्षण कार्य का व्यावहारिक अनुभव लिया। कक्षा 10 की छात्रा श्री वार्ष्णेय ने एक दिन की प्रधानाचार्या बनकर विद्यालय का संचालन किया। नियमित प्रधानाचार्या दिव्या यादव ने विद्यार्थियों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं। प्रार्थना सभा से लेकर विभिन्न कक्षाओं में शिक्षण की जिम्मेदारी विद्यार्थियों ने निभाई। इस पहल का उद्देश्य बच्चों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और आत्मविश्वास बढ़ाना रहा। प्रधानाचार्या ने कहा कि शिक्षक होना राष्ट्र निर्माण की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के अंत में शिक्षकों के लिए विशेष लंच आयोजित किया गया।
Budaun Amarprabhat