Breaking News

‘मुस्लिम समाज मेरा परिवार, बिना भेदभाव विकास ही हमारा संकल्प’ : राजीव कुमार सिंह

Spread the love

दातागंज में सामाजिक समरसता संगोष्ठी आयोजित

दातागंज। विधानसभा क्षेत्र में रविवार को मुस्लिम समाज के प्रबुद्धजनों, पंचायत प्रतिनिधियों और वरिष्ठ समाजसेवियों की मौजूदगी में सामाजिक समरसता संगोष्ठी आयोजित हुई। मुख्य अतिथि विधायक राजीव कुमार सिंह ‘बब्बू भैया’ ने कहा कि क्षेत्र के विकास में किसी तरह का भेदभाव नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज उनका परिवार है और क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक के सुख-दुख में साथ खड़ा रहना उनकी प्राथमिकता है। विधायक ने कहा कि सड़क, बिजली, पेयजल और रोजगार से जुड़े विकास कार्यों का लाभ सभी वर्गों को मिल रहा है। कार्यक्रम में नगर पंचायत उसहैत चेयरमैन नवाब हुसैन, पूर्व चेयरमैन इशहाक, लईकउद्दीन समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

लेंसकार्ट के प्लेसमेंट में छाईं टीएमयू ऑप्टोमेट्री की बेटियां

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ एलाइड एंड हेल्थकेयर साइंसेज 22 स्टुडेंट्स …