उसहैत। अपराध नियंत्रण और वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना उसहैत पुलिस को अहम सफलता मिली है। पुलिस टीम ने पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म से संबंधित गंभीर धाराओं में वांछित चल रहे अभियुक्त सुरेश को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी उझानी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष उसहैत के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। रविवार, 06 सितंबर 2026 को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कस्बा उसहैत में हनुमान मंदिर के पास घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त सुरेश पुत्र रामलाल, जनपद कासगंज के थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नरदौली का निवासी है। उसके खिलाफ थाना उसहैत में मु0अ0सं0 168/2026 धारा 137(2), 87, 64(1) बीएनएस व 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज था। इस गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली टीम में उपनिरीक्षक संजय गौड़ और कांस्टेबल यश तोमर शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई पूर्ण कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
Budaun Amarprabhat