उझानी। अपराध नियंत्रण और वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना उझानी पुलिस ने रविवार, 6 सितंबर 2026 को बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस टीम ने अलग-अलग मामलों में लंबे समय से अदालत से गैरहाजिर चल रहे 15 वारंटी अभियुक्तों को एक साथ गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी उझानी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक उझानी के नेतृत्व में गठित टीमों ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों और मोहल्लों में सघन दबिश दी। कार्रवाई के दौरान देवेंद्र, पप्पू लोधे, गुलाब हुसैन, दिनेश, मुन्ना उर्फ मुन्ने, ह्रदेश, मिथुन कुमार, सोमवीर, हरिशंकर, साहब सिंह, वसीम अली, सचिन, ब्रहमप्रकाश उर्फ लल्ला, दीनानाथ और वसीम खान को दबोच लिया गया। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ न्यायालय में मारपीट, आर्म्स एक्ट, एमवी एक्ट, दुर्घटना और आवश्यक वस्तु अधिनियम (ईसी एक्ट) से जुड़े मुकदमे विचाराधीन हैं।
इस संयुक्त अभियान को सफल बनाने में उपनिरीक्षक अविनाश पुण्डीर, रवनीत सिंह, प्रवीण कुमार, विनीत कुमार, सुरेशपाल सिंह, राजेन्द्र सिंह, राकेश कुमार, रघुराज सिंह सहित हेड कांस्टेबल संतोष, नरेंद्र सिंह और कांस्टेबल लक्ष्मण सिंह, श्यामी मावी, श्यामवीर, सहदेव व गौरव कुमार शामिल रहे। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र के अन्य असामाजिक तत्वों में हड़कंप मचा हुआ है।
Budaun Amarprabhat