रोटरी और इनरव्हील क्लब ने किया प्रथम गुरुओं का सम्मान
बिसौली। रोटरी क्लब एवं इनरव्हील क्लब की ओर से शिक्षक दिवस पर “प्रथम गुरु माता-पिता एवं शिक्षक सम्मान समारोह” रोटरी मीटिंग हॉल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्लब सदस्यों के माता-पिता को सम्मानित कर उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई। मुख्य अतिथि रोटेरियन सीए राजेन विद्यार्थी और विशिष्ट अतिथि मोहन गुप्ता ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वक्ताओं ने माता-पिता को जीवन का प्रथम गुरु बताते हुए शिक्षकों की भूमिका को भी महत्वपूर्ण बताया। मुख्य अतिथि ने श्रीकृष्ण को जगद्गुरु बताते हुए गीता के संदेशों के माध्यम से सेवा, त्याग, कर्तव्य और मानवता का संदेश दिया। इस मौके पर अध्यक्ष संजय गर्ग, भारती अग्रवाल, मुदित अग्रवाल समेत क्लब सदस्य मौजूद रहे।
Budaun Amarprabhat