Breaking News

अलीगढ़ से सकुशल बरामद हुईं लापता दो नाबालिग छात्राएं

Spread the love

पुलिस की तत्परता से मिली सफलता, परिजनों ने ली राहत की सांस

कादरचौक। थाना क्षेत्र से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुईं दो नाबालिग छात्राओं को पुलिस ने रविवार को अलीगढ़ से सकुशल बरामद कर लिया। छात्राओं के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली। जानकारी के अनुसार एक गांव निवासी 16 वर्षीय दोनों छात्राएं तीन सितंबर को स्कूल जाने के लिए घर से निकली थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू की। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर गठित टीम ने सर्विलांस और मुखबिर तंत्र की मदद से अलीगढ़ में लोकेशन ट्रेस की। उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम ने दोनों को बरामद किया। पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराते हुए आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विभिन्न मामलों में फरार चल रहे 15 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा न्यायालय

Spread the loveउझानी। अपराध नियंत्रण और वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे …