बदायूँ। उत्तर प्रदेश राजकीय सिविल पेंशनर्स परिषद, जनपद शाखा बदायूँ के तत्वावधान में पेंशनर्स भवन में ‘शिक्षक दिवस’ धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता परिषद के अध्यक्ष प्यारे सिंह यादव ‘शिशु’ ने की, जबकि संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने किया।
समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 8 वरिष्ठ शिक्षकों—प्यारे सिंह यादव ‘शिशु’, सुरेश चन्द्र सक्सेना, आचार्य प्रताप सिंह, डॉ. राम बहादुर व्यथित, देवेश मिश्रा, श्याम चन्द्र गुप्ता, ताराचन्द्र कश्यप एवं गंगा सिंह पाल—को माल्यार्पण, डायरी और कलम भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन और आदर्शों पर प्रकाश डाला। वरिष्ठ कवि एवं समीक्षक महेश मित्र ने गुरु वंदना प्रस्तुत की। आचार्य प्रताप सिंह एवं डॉ. राम बहादुर व्यथित ने डॉ. राधाकृष्णन के दर्शनशास्त्र और अंतरराष्ट्रीय शिक्षण योगदान को रेखांकित किया।
इस अवसर पर धनेश्वर सिंह तोमर और भीमसेन सागर ने भी विचार रखे, जबकि उपाध्यक्ष ब्रजेश चौहान ने भक्तिगीत प्रस्तुत किए। समारोह में गुलाब सिंह राठौर, ओ.पी. शर्मा, मनसुख लाल गुप्ता तथा हरप्रसाद सिंह राठौर सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। अंत में परिषद अध्यक्ष ने सभी का आभार व्यक्त किया।
Budaun Amarprabhat