Breaking News

सात सूत्रीय मांगों को लेकर किसान करेंगे जल सत्याग्रह

Spread the love

कछला गंगा भागीरथी घाट पर 9 सितंबर को होगा आंदोलन, प्रशासन को दी चेतावनी

बदायूं। भारतीय किसान यूनियन हल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अतुल तोमर ने किसानों और मजदूरों की समस्याओं को लेकर 9 सितंबर को जल सत्याग्रह की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह 11 बजे कछला गंगा भागीरथी घाट पर सात सूत्रीय मांगों को लेकर किसान जल सत्याग्रह करेंगे। अतुल तोमर ने आरोप लगाया कि तहसीलों में लेखपाल समेत राजस्व विभाग के अधिकारी छोटे-छोटे कार्यों को भी लंबे समय तक लंबित रखते हैं, जिससे किसान और मजदूर परेशान हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने तथा लापरवाह कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी से ठोस और संतोषजनक आश्वासन मिलने के बाद ही सत्याग्रह समाप्त किया जाएगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विभिन्न मामलों में फरार चल रहे 15 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा न्यायालय

Spread the loveउझानी। अपराध नियंत्रण और वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे …