जवाबी कार्रवाई में दोनों पैरों में लगी गोली, फायरिंग में सिपाही भी चोटिल
बदायूं। थाना इस्लामनगर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस और शातिर अपराधी के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में 38 मुकदमों में आरोपी हिस्ट्रीशीटर शौकीन उर्फ शानू उर्फ शौकत दोनों पैरों में गोली लगने से घायल हो गया। बदमाश की फायरिंग में आरक्षी काले सिंह भी घायल हुए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी पशु व भैंस चोरी के मामलों में वांछित था। पुलिस ने मौके से 315 बोर का तमंचा, तीन खोखे, एक जिंदा कारतूस और बिना नंबर प्लेट की अपाचे बाइक बरामद की। दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
Budaun Amarprabhat