बदायूँ में भारी बारिश के चलते कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल कल बंद, जिलाधिकारी के निर्देश पर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेशबदायूँ। जिला प्रशासन ने जनपद में लगातार हो रही भारी बारिश और जलभराव की स्थिति को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर एक बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार, 7 सितंबर 2026 को जनपद के कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे।यह आदेश सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त और सभी बोर्डों (सीबीएसई, आईसीएसई आदि) के विद्यालयों पर समान रूप से लागू होगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नवीन कुमार द्वारा जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार, स्कूलों में छात्रों के लिए शैक्षणिक कार्य पूरी तरह स्थगित रहेगा।शिक्षकों और स्टाफ को आना होगा स्कूलआदेश में स्पष्ट किया गया है कि छात्रों के लिए अवकाश रहेगा, लेकिन विद्यालय के समस्त स्टाफ (शिक्षकों और कर्मचारियों) को स्कूल में उपस्थित रहना होगा। इस दौरान वर्तमान में चल रहे महत्वपूर्ण विभागीय कार्य जैसे FLN प्रशिक्षण, नशा मुक्त पोर्टल, स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग SHVR पोर्टल पर पंजीकरण और वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत विद्यालय प्रबन्ध समिति (SMC) के नए खाते खुलवाने जैसे जरूरी काम निपटाए जाएंगे। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि इस आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।
Budaun Amarprabhat