डायट परिसर के ऑडिटोरियम में दो पालियों में होगा आयोजन
बदायूं। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत सोमवार को डायट परिसर स्थित ऑडिटोरियम में क्षमता संवर्धन कार्यशाला आयोजित की जाएगी। कार्यशाला की प्रथम पाली सुबह 10 बजे और द्वितीय पाली दोपहर दो बजे से शुरू होगी। इसमें युवाओं को योजना के तहत मिलने वाली सुविधाओं, ऋण और आवेदन समेत अन्य प्रक्रियाओं की जानकारी दी जाएगी। प्रथम पाली में राजकीय पॉलिटेक्निक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों समेत निर्धारित प्रतिभागी शामिल होंगे। वहीं दूसरी पाली में बैंकों के शाखा प्रबंधक, जिला समन्वयक और संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी प्रतिभाग करेंगे। कार्यशाला का उद्देश्य युवाओं को उद्यमिता के प्रति प्रोत्साहित कर योजना का लाभ लेने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है।
Budaun Amarprabhat