Breaking News

कन्हैया जी के जन्मोत्सव पर निकली भव्य झांकी

Spread the love

जयकारों से गूंजा कौआ नगला, श्रद्धालुओं ने उत्साह से मनाया जन्मोत्सव

कादरचौक। क्षेत्र के ग्राम कौआ नगला में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दौरान रविवार शाम भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर भव्य झांकी निकाली गई। भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप को आकर्षक ढंग से सजाया गया, जिसे देखने के लिए गांव सहित आसपास के क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। झांकी के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। मार्ग में श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर जन्मोत्सव की खुशी मनाई। ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से कार्यक्रम को हर्षोल्लास के साथ मनाया और परिवार एवं क्षेत्र की सुख-शांति तथा समृद्धि की कामना की।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिसौली में माता-पिता एवं शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित

Spread the loveरोटरी और इनरव्हील क्लब ने किया प्रथम गुरुओं का सम्मान बिसौली। रोटरी क्लब …