‘संजीवनी बूटी मिशन’ से दुर्घटना पीड़ितों को मिनटों में अस्पताल पहुंचाने की पहल
ग्रेटर नोएडा। सड़क हादसों में घायलों की जान बचाने के लिए हेलमेट मैन ऑफ इंडिया राघवेंद्र कुमार की टीम ने ‘संजीवनी बूटी मिशन’ की पहल की है। टीम ने यमुना प्राधिकरण के अधिकारी आईएएस शैलेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपकर यमुना एक्सप्रेसवे पर मात्र एक रुपये की सुविधा शुल्क में हेलीकॉप्टर एंबुलेंस सेवा शुरू करने का प्रस्ताव रखा। शैलेंद्र सिंह ने पहल को ऐतिहासिक बताते हुए सराहना की। टीम ने बताया कि प्रत्येक वाहन से टोल में सिर्फ एक रुपये के माध्यम से सेवा संचालित करने की योजना है। डॉ. नवनीत ने एविएशन संबंधी तकनीकी जानकारी दी। कर्नल मोहित गौण ग्राउंड एवं हेलीपैड व्यवस्था में सहयोग करेंगे। राघवेंद्र कुमार ने कहा कि सड़क दुर्घटना एक अदृश्य युद्ध है और हर सेकंड जिंदगी बचाने के लिए महत्वपूर्ण है।
Budaun Amarprabhat