Breaking News

सकारात्मक सोच ही हमें प्रसन्न रखती है : प्रश्रय आर्य

Spread the love

गुधनी के प्रज्ञा यज्ञ मंदिर में हुआ आर्य समाज का साप्ताहिक सत्संग

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के यज्ञ तीर्थ गुधनी स्थित प्रज्ञा यज्ञ मंदिर में आर्य समाज का साप्ताहिक सत्संग आयोजित किया गया। पं. प्रश्रय आर्य ने यज्ञ संपन्न कराते हुए कहा कि सकारात्मक सोच ही व्यक्ति को प्रसन्न रखती है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक ऋतु और परिस्थिति को सहजता से स्वीकार करना चाहिए। गर्मी में गर्मी, वर्षा में बारिश और सर्दी में ठंड को लेकर शिकायत करना नकारात्मक सोच का परिचायक है। व्यक्ति को हर परिस्थिति में बुराई के साथ अच्छाई देखने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सकारात्मक दृष्टिकोण रखने वाला व्यक्ति विपरीत परिस्थितियों में भी प्रसन्न रहकर जीवन को बेहतर बना सकता है। इस मौके पर राकेश आर्य, विचित्रपाल सिंह, गोपाल आर्य, सुराजावती देवी, कमलेश कुमारी, सरोज देवी सहित आर्य संस्कार शाला के बच्चे मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अंतरिक्ष विज्ञान में करियर की राह बताएंगे पूर्व इसरो वैज्ञानिक जयंत जोशी

Spread the loveबदायूं। अंतरिक्ष विज्ञान और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक छात्रों …