Breaking News

गेस्ट हाउस में अनैतिक गतिविधि के मामले में 12 गिरफ्तार

Spread the love

बिसौली पुलिस ने छापेमारी कर 10 पुरुष और दो महिलाओं को पकड़ा

बिसौली। थाना बिसौली पुलिस ने रविवार को रानेट चौराहे के पास स्थित एक गेस्ट हाउस में अनैतिक देह व्यापार की सूचना पर छापेमारी कर 10 पुरुषों और दो महिलाओं को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी बिसौली के नेतृत्व में नायब तहसीलदार, प्रभारी निरीक्षक व महिला पुलिस टीम की मौजूदगी में की गई। पुलिस ने मौके से पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिनावर के ग्राम पंचायत पुठी सराय में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

Spread the loveबदायूं। थाना बिनावर क्षेत्र के ग्राम पंचायत पुठी सराय में हर वर्ष की …