Breaking News

बिल्सी की बेटी शीतल देवल को ‘भारत सम्मान पुरस्कार’

Spread the love

शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान, शिशु शिक्षा सदन परिवार करेगा भव्य स्वागत

बिल्सी (बदायूं)। नगर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान शिशु शिक्षा सदन जूनियर हाई स्कूल की पूर्व छात्रा श्रीमती शीतल देवल को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित ‘भारत सम्मान पुरस्कार’ से सम्मानित किए जाने पर विद्यालय परिवार में हर्ष की लहर दौड़ गई। शीतल देवल की इस उपलब्धि को विद्यालय और बिल्सी क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताया गया है।

शीतल देवल ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा शिशु शिक्षा सदन जूनियर हाई स्कूल से प्राप्त की थी। विद्यालय से मिले संस्कार, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अपनी मेहनत के बल पर उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई। राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिलने की जानकारी से विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्या, शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा छात्र-छात्राओं में खुशी का माहौल है।

विद्यालय परिवार ने शीतल देवल को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रबंधन ने कहा कि पूर्व छात्रा की सफलता विद्यालय के लिए भी गर्व का विषय है और यह वर्तमान विद्यार्थियों, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणादायक है।

बिल्सी लौटने पर होगा भव्य स्वागत

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, शीतल देवल के गृह नगर बिल्सी पहुंचने पर शिशु शिक्षा सदन परिवार की ओर से उनका भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया जाएगा। विद्यालय परिसर में विशेष सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें सम्मानित करने की भी तैयारी है।

विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि शीतल देवल की उपलब्धि यह संदेश देती है कि मेहनत, लगन और सही मार्गदर्शन के साथ विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बाल संरक्षण समिति की बैठक में सुरक्षा और योजनाओं की जानकारी

Spread the loveदातागंज/समरेर। ब्लॉक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक में महिलाओं और बच्चों …