मलबे में दबा घरेलू सामान, परिवार को हुआ नुकसान
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के महमूदपुर सोगना गांव में लगातार बारिश के चलते रविवार को एक कच्चे मकान की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे में परिवार के तीन लोग घायल हो गए। दीवार गिरने से घर का घरेलू सामान भी मलबे में दब गया, जिससे परिवार को काफी नुकसान हुआ। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने मलबा हटाकर घायलों को बाहर निकाला। लगातार बारिश के कारण कच्चे मकानों को खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।
Budaun Amarprabhat