Breaking News

छह माह से जलभराव की समस्या, गंदे पानी के बीच आवागमन को मजबूर लोग

Spread the love

ठाकुर चौक से होली चौक तक नाला निर्माण पूरा न होने से राहगीरों को हो रही परेशानी

बिल्सी। नगर के मोहल्ला सख्या पांच में ठाकुर चौक से लेकर होली चौक तक जलभराव की समस्या लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार करीब छह माह से सड़क पर पानी भरा रहने के कारण राहगीरों और आसपास के दुकानदारों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

बताया जा रहा है कि जल निकासी के लिए नाला निर्माण की योजना बनाई गई थी, लेकिन अभी तक नाला पूरी तरह तैयार होकर चालू नहीं हो पाया है। इसके चलते बारिश और नालियों का पानी सड़क पर जमा हो रहा है। गंदे पानी के बीच से होकर लोगों को निकलना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से पानी जमा रहने के कारण आसपास गंदगी और दुर्गंध की स्थिति भी बनी रहती है। इससे मच्छरों के पनपने और बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है। लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से जल निकासी की व्यवस्था शीघ्र दुरुस्त कराने और नाले का निर्माण पूरा कराकर उसे चालू कराने की मांग की है।

लोगों का कहना है कि जिम्मेदार अधिकारी एक बार मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लें और स्वयं यहां से गुजरकर समस्या की गंभीरता को समझें, ताकि जल्द समाधान हो सके।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिसौली में नवागत इंस्पेक्टर ने कसी पुलिसिंग की कमान

Spread the loveअनुशासन पहली प्राथमिकता, अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देश बिसौली। नवागत पुलिस …