Breaking News

टीएमयू के स्टार्टअप लीगल लॉक जर्नल्स को यूपी सरकार देगी 7.50 लाख की मदद

Spread the love

मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के तीर्थंकर महावीर इन्नोवेशन फाउंडेशन-टीएमआईएफ से संबद्ध लीगल लॉक जर्नल्स- एलएलपी को यूपी सरकार की ओर से 7.50 लाख रुपए की मदद मिलेगी। उल्लेखनीय है, उत्तर प्रदेश सरकार की स्टार्टअप नीति-2020 के तहत पहली किस्त के रूप में 3 लाख रुपए बतौर सीड कैपिटल/मार्केटिंग की सहायता को दे दिए गए हैं। यह पहल प्रदेश के स्टार्टअप इकोसिस्टम को सशक्त बनाने और उद्यमियों को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। तीर्थंकर महावीर इन्नोवेशन फाउंडेशन-टीएमआईएफ, तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी में इनक्यूबेटेड स्टार्टअप लीगल लॉक जर्नल्स-एलएलपी की स्थापना श्री पार्थ जैन ने की है, जबकि श्री वरुण अग्रवाल इसके सह-संस्थापक हैं।

इस उपलब्धि से गदगद एलएलपी के संस्थापक श्री पार्थ जैन और सह-संस्थापक श्री वरुण अग्रवाल ने आज टीएमयू के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर श्री अक्षत जैन से शिष्टाचार मुलाकात की। श्री जैन ने दोनों को बधाई देते हुए कहा, वे अपनी दूरदृष्टि से एलएलपी को बुलंदियों तक ले जांए। टीएमयू के दरवाजे उनके लिए चौबीसों घंटे खुले हैं। स्टार्टअप कानूनी एवं पेशेवर सेवाओं के क्षेत्र में नवाचार आधारित समाधान विकसित करने की दिशा में कार्यरत है। टीएमआईएफ के स्टार्टअप के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। टीएमआईएफ की मैनेजर श्रीमती ज्योति मदान कहती हैं, टीएमयू अपने इनक्यूबेटेड स्टार्टअप्स को सरकारी योजनाओं, वित्तीय सहायता, मेंटरशिप एवम् दीगर आवश्यक संसाधनों तक पहुंच प्रदान कर उनके विकास को निरंतर प्रोत्साहित कर रही है। एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर श्री अक्षत जैन से मुलाकात के समय टीएमआईएफ के डिप्टी मैनेजर श्री दीपक जैन की भी मौजूदगी रही।


Spread the love

About Budaun Amarprabhat

Check Also

बदायूँ पुलिस लाइन में स्वास्थ्य शिविर: पुलिसकर्मियों व उनके परिजनों को मिला निशुल्क परामर्श एवं उपचार

Spread the love​बदायूँ। रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में रविवार को पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों के …