Breaking News

अधिकारियों के चक्कर लगाने से मिलेगा छुटकारा सनातन बोर्ड की ‘जन समस्या निवारण समिति’ के पदाधिकारियों की घोषणा जल्

Spread the love

बदायूं। अखिल भारतीय सनातन बोर्ड, जन समस्या निवारण समिति की प्रथम बैठक रविवार शाम मथुरिया चौक स्थित पंकज शर्मा के आवास पर संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे सुभाष मैथिल ने कहा कि जनसमस्याओं को लेकर प्रशासनिक जिम्मेदार पूरी तरह निष्क्रिय और संवेदनहीन हो चुके हैं, जिससे जनता में भारी निराशा है।
संगठन अध्यक्ष जितेंद्र साहू ने नगर की बदहाली पर चिंता जताते हुए कहा कि आज शहर की अधिकतर सड़कें टूटी हैं, जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं और मामूली बारिश में जलभराव हो जाता है। मौजूदा लचर व्यवस्थाओं से आम नागरिक त्रस्त हैं। वहीं कार्यकारिणी प्रमुख उपेंद्र उपाध्याय ने समाज के शिक्षित व बुद्धिजीवी वर्ग से शहर के विकास के लिए आगे आने का आह्वान किया।
समिति अध्यक्ष पंकज शर्मा ने बताया कि जनता को अब अपनी समस्याओं के लिए अधिकारियों के चक्कर लगाने से मुक्ति मिलेगी। लोग सीधे अपने वार्ड प्रमुख को शिकायत दे सकेंगे, जिसे समिति संबंधित विभागों, प्रशासनिक अधिकारियों और आवश्यकता पड़ने पर मुख्यमंत्री के समक्ष मजबूती से उठाएगी।
संगठन मंत्री डॉ. सुशील गुप्ता ने जानकारी दी कि नगर के सभी 29 वार्डों में जल्द वार्ड प्रमुख नियुक्त किए जाएंगे। समिति में अधिवक्ताओं, सेवानिवृत्त प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों, पूर्व सैनिकों, मीडिया कर्मियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को प्रमुखता दी जाएगी।
इस दौरान अरुण अग्निहोत्री, चंद्रदेव वर्मा, मुकेश कुमार, सुभाष मौर्य, गगनदीप अरोड़ा, अनिल विक्की, अमित गुप्ता, नितेश वार्ष्णेय, एड. अश्वनी भारद्वाज, सत्यनारायण गुप्ता, राकेश गुलाटी और विनोद कश्यप सहित कई गणमान्य मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शिव शिक्षा मंदिर की ओर से निकाली गई सुंदर झांकी

Spread the loveबिल्सी। ग्राम बांस बरौलिया स्थित शिव शिक्षा मंदिर की ओर से हर वर्ष …