होटल मालिक व संचालकों समेत 10 पुरुष और दो महिलाएं हिरासत में
बिसौली/बदायूं। बिसौली क्षेत्र में पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक गेस्ट हाउस में छापेमारी की। पुलिस के अनुसार, रानेट चौराहे के पास स्थित जय भोले गेस्ट हाउस से होटल मालिक व संचालकों समेत 10 पुरुष और दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के मुताबिक, गेस्ट हाउस में अनैतिक गतिविधियां संचालित होने की सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी बिसौली के नेतृत्व में पुलिस, नायब तहसीलदार और महिला पुलिस बल की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान मौके से संबंधित लोगों को हिरासत में लिया गया।
थाना बिसौली पुलिस ने मामले में मुकदमा अपराध संख्या 360/2026 के तहत अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम-1956 की धाराओं 3, 4, 5, 6 और 7 में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार लोगों में गेस्ट हाउस के मालिक सुधांशु वार्ष्णेय, संचालक सौरभ उर्फ छोटू और विक्की के अलावा भगवानदास, होशियार सिंह, अमन गुप्ता, संजीव, अर्जुन, अंकित और शानू शामिल हैं। इसके साथ ही मौके से दो महिलाओं को भी गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों ने क्षेत्र में इस तरह की गतिविधियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।
Budaun Amarprabhat