Breaking News

जय गंगा मां इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी, बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियों से बांधा समां

Spread the love

बदायूं। जय गंगा मां इंटरनेशनल स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में नन्हे-मुन्ने छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप में सजे नन्हे बच्चों ने अपनी बाल लीलाओं और सुंदर नृत्यों से उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया।
उत्सव के दौरान छात्र-छात्राओं की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मटकी सज्जा, फैंसी ड्रेस और श्रीकृष्ण-राधा स्वरूप प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पूरा विद्यालय परिसर ‘हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की’ के उद्घोष से भक्तिमय नजर आया।
विद्यालय के प्रबंधक राहुल कुमार ने सभी छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक आयोजन बच्चों में भारतीय संस्कृति, संस्कारों एवं सनातन परंपराओं के प्रति रुचि जाग्रत करते हैं, साथ ही उनके अंदर छिपी रचनात्मक कला और आत्मविश्वास को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की शिक्षिकाओं—निधि सक्सेना, पूनम, वर्षा सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा। सभी ने बच्चों की प्रस्तुतियों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण और अत्यंत उल्लासपूर्ण माहौल में हुआ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पांच दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण संपन्न, बच्चों को निपुण बनाने पर जोर

Spread the loveकादरचौक। ब्लॉक संसाधन केंद्र असरासी के प्रशिक्षण कक्ष में चल रहा पांच दिवसीय …