Breaking News

कोटद्वार में आचार्य संजीव रूप का हुआ भव्य अभिनंदन

Spread the love

बिल्सी। आर्य समाज गुधनी के अंतरराष्ट्रीय वैदिक विद्वान आचार्य संजीव रूप का रविवार को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के कोटद्वार में आयोजित विशेष समारोह में भव्य अभिनंदन एवं सम्मान किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इस दौरान उत्तराखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी, आर्य समाज कोटद्वार के प्रधान आनंद अग्रवाल, मंत्री विभु अग्रवाल और सभासद श्रीमती शशि आर्य सहित अन्य लोगों ने आचार्य संजीव रूप का स्वागत किया। उन्हें प्रतीक चिह्न, ओमपट, श्रीफल एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।

समारोह में यज्ञ और वैदिक प्रवचन का भी आयोजन हुआ। आचार्य संजीव रूप ने वैदिक संस्कृति, आर्य समाज के सिद्धांतों और समाज में जागरूकता के लिए किए जा रहे कार्यों पर विचार रखे। आयोजकों ने उनके योगदान की सराहना करते हुए कहा कि वैदिक संस्कृति के प्रचार-प्रसार में उनका कार्य प्रेरणादायक है।

समारोह में उपस्थित लोगों ने आचार्य संजीव रूप को सम्मान मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पर्यावरण संरक्षण: कछला एवं उसहैत क्षेत्र में रोपे गए 400 पौधे, खनन पट्टा धारक के प्रतिनिधि ने की पहल

Spread the loveकछला। जनपद के कछला एवं उसहैत क्षेत्र में पर्यावरण संतुलन और हरियाली के …