Breaking News

अचानक पेड़ गिरने से बाल-बाल बचा दुकानदार पेड़ गिरने से पास खड़े लोगों में मची अफरा तफरी

Spread the love

बिजली के तार हुए क्षतिग्रस्त, स्कूल के छात्र महज दस कदम दूर थे खड़े

कुंवर गांव संवाददाता

कुंवरगांव बदांयू । नगर कुंवरगांव के चौराहे पर मंगलवार सुबह करीब 10:20 बजे अचानक एक पेड़ भरभराकर सड़क पर गिर गया। जिससे रोड पर लगी दुकान पर दुकानदार बाल बाल बच गया।पेड़ की चपेट में आने से विद्युत तार क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि पेड़ गिरने के समय उसके नीचे कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।

बताया गया कि पेड़ की जड़ सड़क से बाहर निकल आई थी, जिसके चलते पेड़ की स्थिति काफी कमजोर हो गई थी। अचानक पेड़ गिरते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

राहत की बात यह रही कि जिस समय पेड़ गिरा, वहां से कुछ दूरी पर स्कूल के छात्र खड़े थे। पेड़ छात्रों से महज करीब दस कदम की दूरी पर गिरा। यदि पेड़ उनकी ओर गिरता तो बड़ा हादसा हो सकता था। स्थानीय लोगों ने घटना के बाद विद्युत विभाग को सूचना देकर क्षतिग्रस्त तारों को दुरुस्त कराने की मांग की।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कक्षा 10 की छात्रा श्री वार्ष्णेय बनीं एक दिन की प्रधानाचार्या

Spread the loveडीपी विद्यापीठ में अनूठे अंदाज में मना शिक्षक दिवस कक्षा 10 की छात्रा …