Breaking News

घर की लाइट ठीक करते समय युवक को लगा करंट, मौत

Spread the love

बदायूं। घर की लाइट ठीक करते समय करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजन उसे गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि युवक घर में बिजली की लाइट ठीक कर रहा था। इसी दौरान अचानक वह करंट की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई।

परिजन आनन-फानन में युवक को अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी हालत बेहद गंभीर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

बताया गया कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। घटना के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बाबा इंटरनेशनल स्कूल ने मनाया 12वां स्थापना दिवस, सुंदरकांड से गूंजा परिसर

Spread the loveबिल्सी। बाबा इंटरनेशनल स्कूल में मंगलवार को विद्यालय का 12वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास …