Breaking News

बाढ़ प्रभावित कटकौरा में विधायक बब्बू भैया ने बांटी राहत सामग्री, 160 परिवारों को मिला सूखा राशन

Spread the love

दातागंज। दातागंज विकासखंड क्षेत्र के बाढ़ से घिरे गांव कटकौरा (अकट) में मंगलवार को संकटग्रस्त परिवारों के बीच सीधी मदद पहुंचाने के उद्देश्य से वृहद राहत अभियान चलाया गया। बाढ़ के पानी के घेराव और संपर्क मार्ग कटने की मार झेल रहे ग्रामीणों के बीच पहुंचकर क्षेत्रीय भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह (बब्बू भैया) और उपजिलाधिकारी विनोद कुमार सिंह ने जमीनी हालातों का जायजा लिया। इस दौरान चिन्हित 160 पीड़ित परिवारों को तत्काल सूखा राशन व आवश्यक राहत सामग्री के किट वितरित किए गए।
विधायक राजीव कुमार सिंह ने ग्रामीणों के बीच बैठकर उनकी समस्याएं सुनीं और कहा, “बाढ़ की इस विभीषिका में हमारा हर कदम जनता के आंसुओं को पोंछने और चूल्हा जलता रहे, यह सुनिश्चित करने के लिए है। जब तक जनजीवन पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट आता, हम चैन से नहीं बैठेंगे।”
विधायक ने प्रशासनिक और राजस्व टीमों को दो-टूक निर्देश दिए कि जलमग्न फसलों के नुकसान का तत्काल सर्वे किया जाए। साथ ही संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए ब्लीचिंग पाउडर व एंटी-लार्वा के छिड़काव तथा मवेशियों के उपचार हेतु गांव में ही पशु चिकित्सा कैंप लगाने का कड़ा अल्टीमेटम दिया। इस अवसर पर राजस्व कर्मी, स्थानीय जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पुलिस की प्रभावी पैरवी से NDPS एक्ट के अभियुक्त को सजा व अर्थदण्ड

Spread the loveबदायूँ। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर अपराधियों को त्वरित सजा …