Breaking News

बकरी को पीटने का आरोप, महिला ने थाने में दी शिकायत

Spread the love

मुजरिया। थाना क्षेत्र के ग्राम कटैया भगवंती निवासी राम दुलारी पत्नी स्वर्गीय पप्पू उर्फ विजेंद्र ने बकरी को पीटने और पुत्री के साथ मारपीट किए जाने की शिकायत थाने में दी है।

शिकायत में राम दुलारी ने बताया कि उनकी बकरी पड़ोसी के खेत में चली गई थी। आरोप है कि इसी दौरान बकरी को डंडे से पीटा गया, जिससे वह घायल होकर बेहोश हो गई। महिला का कहना है कि बकरी के पेट में तीन बच्चे पल रहे थे, जिनकी बाद में मौत हो गई।

वहीं, बकरी को उठाने गई राम दुलारी की पुत्री मीना के साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया है। मामले को लेकर पीड़ित पक्ष ने मुजरिया थाने में लिखित शिकायत देकर जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू के स्टुडेंट्स को मोटिवेट कर गईं मिस इंडिया कनाडा रूबी भाटिया

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी में फ्रॉम स्पॉटलाइट टू सेल्फ डिस्कवरीः ए जर्नी ऑफ …