Breaking News

वगरैन पीएचसी पर लगा मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला, मरीजों को मिली स्वास्थ्य सेवाएं

Spread the love

संवाददाता गोविन्द देवल

वजीरगंज। विकासखंड वजीरगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र वगरैन पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में लोगों को स्वास्थ्य परीक्षण, आवश्यक जांच, दवा वितरण और उपचार जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की एक महत्वपूर्ण पहल है। इसके माध्यम से ऐसे लोगों को भी लाभ मिलता है, जिन्हें नौकरी, मजदूरी या अन्य कार्यों के कारण सामान्य दिनों में स्वास्थ्य केंद्र जाने का समय नहीं मिल पाता। प्रत्येक रविवार को आयोजित होने वाले इस मेले में एक ही स्थान पर विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाता है।

मेले के दौरान लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श देने के साथ विभिन्न जनकल्याणकारी स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी भी दी गई।

इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विपिन वर्मा, डॉ. हिमांशु, एलटी दुर्वेश, एएनएम कु. मीरा सहित स्वास्थ्य केंद्र का अन्य स्टाफ मौजूद रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

एएसपी ग्रामीण ने की लंबित विवेचनाओं की समीक्षा, बिसौली में पैदल गश्त

Spread the loveबदायूं। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. ह्रदेश कठेरिया ने शनिवार को थाना फैजगंज …