*BIMT कॉलेज बदायूं में डांडिया उत्सव का भव्य आयोजन हुआ । संगीत ,रंग-बिरंगी छटा और स्वादिष्ट व्यंजनों से महाविद्यालय परिसर सजा*
*बदायूं।* BIMT महाविद्यालय, बदायूं में नवरात्रि के पावन अवसर पर डांडिया उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। पूरे कॉलेज परिसर को आकर्षक साज-सज्जा और रोशनी से सजाया गया था, जहाँ छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक परिधानों में सज-धज कर उत्सव में चार चांद लगा दिए।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के निदेशक मंडल की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय के निदेशक *अक्षज रस्तोगी , आशीष सिंघल और विकास आहूजा* विशेष रूप से मौजूद रहे।
कार्यक्रम को लेकर महाविद्यालय निदेशक *अक्षज रस्तोगी* ने कहा, _”हमारा हमेशा से यही प्रयास रहा है कि बी आई एम टी में विद्यार्थियों को सिर्फ शिक्षा ही नहीं, बल्कि एक यादगार कैंपस लाइफ भी मिले। डांडिया बीट्स जैसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के चेहरों पर मुस्कान और दिलों में उत्साह भर देते हैं। विद्यार्थियों का जोश देखकर बहुत अच्छा लगा।”
वहीं महाविद्यालय निदेशक *आशीष सिंघल* ने कहा, “डांडिया नाइट्स सिर्फ एक डांस प्रोग्राम नहीं है, यह हमारी संस्कृति, ऊर्जा और एकता का प्रतीक है।”
इसी क्रम में निदेशक *विकास आहूजा* ने कहा, “डांडिया बीट्स का यह उत्सव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए बहुत जरूरी है और इससे विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और टीम वर्क बढ़ता है।”
महाविद्यालय *डीन अरविंद कुमार गुप्ता* ने कहा, “छात्र-छात्राओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान करते हैं।”
उत्सव में छात्राओं ने रंग-बिरंगे घाघरा-चोली, साड़ी व छात्रों ने कुर्ता-पायजामा और पारंपरिक परिधानों में सजकर जमकर डांडिया खेला। ढोल-नगाड़ों और गरबा की मधुर धुनों पर पूरा परिसर थिरक उठा।
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण छात्र-छात्राओं के लिए लगाए गए स्वादिष्ट पकवानों के स्टॉल रहे। टिक्की -चाट, पाव-भाजी, गोलगप्पे, आइसक्रीम और फास्ट फूड सहित कई तरह के व्यंजनों के स्टॉल लगाए गए थे, जिसका छात्र-छात्राओं ने जमकर आनंद उठाया।
डांडिया उत्सव की व्यवस्थाओं का कुशल संचालन महाविद्यालय चीफ़ प्रॉक्टर सौरभ सक्सेना द्वारा व मंच संचालन प्रोफेसर नीतू सिंह द्वारा किया गया। आयोजन को सफल बनाने में समस्त महाविद्यालय स्टाफ का योगदान सराहनीय रहा। डांडिया उत्सव का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ना, पढ़ाई के तनाव से राहत देकर उनमें नई ऊर्जा का संचार करना और उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का एक सांस्कृतिक मंच प्रदान करने के साथ ही नवरात्रि पर्व के उल्लास को एक साथ मिलकर मनाते हुए छात्रों के बीच एकता और आपसी भाईचारे की भावना को मजबूत करना रहा।
Budaun Amarprabhat