Breaking News

श्री जनता रामलीला कमेटी के बाल कलाकारों ने निकाली मनमोहक झांकी, सुरक्षा में मुस्तैद रही पुलिस

Spread the love

आसफपुर। विजयादशमी/दशहरा पर्व के पावन अवसर पर कस्बा आसफपुर में श्री जनता रामलीला कमेटी के तत्वावधान में बाल कलाकारों द्वारा भव्य एवं आकर्षक शोभायात्रा व झांकियां निकाली गईं। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थानीय पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया।
कार्यक्रम का आयोजन कमेटी अध्यक्ष सत्यपाल सिंह मौर्य, उपाध्यक्ष सोमेंद्र सिंह यादव, कोषाध्यक्ष एडवोकेट महेंद्र सिंह यादव तथा कार्यक्रम निर्देशक अनिल कुमार पाठक के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ। शोभायात्रा में बाल कलाकारों ने प्रभु श्री राम, लक्ष्मण, माता सीता और भगवान परशुराम का सजीव रूप धारण कर मनमोहक झांकियां प्रस्तुत कीं। झांकी रामलीला मैदान से प्रारंभ होकर मधुर धार्मिक धुनों और जयकारों के साथ कस्बे के विभिन्न मुख्य मार्गों से गुजरी, जहां श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
धार्मिक आयोजन को शांतिपूर्ण व सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। सुरक्षा व्यवस्था में स्थानीय पुलिस चौकी प्रभारी जुगमेंद्र बालियान, उपनिरीक्षक जगवीर सिंह, हेड कांस्टेबल बीरेंद्र कुमार, सागर चौधरी, जोगेंद्र सिंह, अर्जित बालियान, अमन ठाकुर, विशाल कुमार, प्रशांक कुमार, आकाश कुमार तथा नदीम मलिक सहित पुलिस बल के जवान मुस्तैदी से तैनात रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

स्कूल बस की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत, एक गंभीर घायल

Spread the loveसंवाददाता गोविन्द देवल बिसौली, बदायूं। कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को मदनजुड़ी गांव के …