बदायूँ। जनपद के थाना कादरचौक पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घर से लापता 12 वर्षीय बालक को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। बच्चे के सुरक्षित वापस लौटने पर परिजनों के चेहरे पर खुशी लौट आई और उन्होंने पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
जानकारी के अनुसार, ग्राम ललुआ नगला (थाना कादरचौक) निवासी श्रीमती सुनीता पत्नी हरिओम ने 10 अक्टूबर को थाने में तहरीर दी थी। इसमें उन्होंने बताया था कि उनका 12 वर्षीय पुत्र अनमोल घर से कहीं चला गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर थाना कादरचौक पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मु0अ0सं0 300/2026, धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला पंजीकृत किया और बच्चे की तलाश शुरू की।
मामले की विवेचना कर रहे उपनिरीक्षक बलवीर सिंह मय पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना और सुरागरसी के आधार पर आज लापता बालक अनमोल को ग्राम कुढ़ाशाहपुर तिराहे से सकुशल बरामद कर लिया। विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने बालक को उसके परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
Budaun Amarprabhat