बदायूँ। जनपद में कानून-व्यवस्था व शांति बनाए रखने के दृष्टिगत थाना उघैती पुलिस ने त्वरित निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए चार अलग-अलग गांवों से 9 व्यक्तियों का चालान कर उन्हें संबंधित न्यायालय के समक्ष पेश किया।
थाना उघैती क्षेत्र के ग्राम हमूपुर भूड़, कमनपुर भूड़, नागर पुखरा और खण्डुआ में आपसी विवाद व शांति भंग की आशंका के चलते पुलिस ने घेराबंदी कर 9 अभियुक्तों को पकड़ा। पकड़े गए अभियुक्तों में ग्राम हमूपुर निवासी दिनेश, धर्मपाल व मुकेश; ग्राम कमनपुर भूड़ निवासी देवपाल व सुलेन्द्र; ग्राम नागर पुखरा निवासी विकास व संजीव; तथा ग्राम खण्डुआ निवासी कन्नू बाबू व नरेन्द्र शामिल हैं।
पुलिस ने सभी के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 170/126/135 के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में लिया और सक्षम न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। थाना पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले किसी भी अराजक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा।
Budaun Amarprabhat