Breaking News

पॉक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

Spread the love

बदायूँ। जनपद के थाना वजीरगंज की पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पॉक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
निरीक्षक अपराध संजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर बिल्सी रोड स्थित एक्सप्रेसवे अंडरपास के पास घेराबंदी की। इस दौरान टीम ने वांछित अभियुक्त महेन्द्र पुत्र लाखन सिंह (निवासी ग्राम कन्जुआ, थाना वजीरगंज, जनपद बदायूँ) को आज सुबह करीब 11 बजे धर दबोचा।
पुलिस के अनुसार, अभियुक्त के खिलाफ थाना वजीरगंज में मु0अ0सं0 0261/2026, धारा 75 व 65(1) बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) तथा 3/4(2) पॉक्सो एक्ट के तहत गंभीर अपराध का मामला दर्ज था और वह लगातार फरार चल रहा था। थाने पर आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद अभियुक्त को बदायूँ स्थित माननीय पॉक्सो एक्ट कोर्ट में पेश किया गया, जहाँ से न्यायिक हिरासत में उसे जेल भेज दिया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, डंडा बरामद

Spread the loveजरीफनगर पुलिस ने उस्मानपुर निवासी आरोपी को पकड़ा, न्यायालय में किया जाएगा पेश …