Breaking News

आह्वान अखाड़े ने प्राचीन हनुमान मंदिर पर कराया अखंड रामायण पाठ

Spread the love

आसफपुर। शारदीय नवरात्र समापन के पावन अवसर पर स्थानीय रेलवे स्टेशन के समीप स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर में धार्मिक आस्था और श्रद्धा का अनुपम दृश्य देखने को मिला। यहां आह्वान अखाड़े के पूज्य संत बीरेंद्र गिरि महाराज के सानिध्य में 24 घंटे के भव्य अखंड श्री रामायण पाठ का आयोजन विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ।
इस धार्मिक अनुष्ठान में मंदिर के संस्थापक व क्षत्रिय परिवार के पूर्व ग्राम प्रधान स्वर्गीय महेश प्रताप सिंह के परिजनों सहित आसफपुर कस्बे व आसपास के ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। अखंड रामायण पाठ के समापन उपरांत आयोजित पूर्णाहुति एवं महाप्रसाद वितरण में संस्थापक परिवार के ठाकुर अरविंद कुमार सिंह राठौर, प्रतुल राठौर और प्रशांत राठौर ने संत बीरेंद्र गिरि महाराज के साथ मिलकर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। इस दौरान मंदिर प्रांगण में दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की भारी भीड़ जुटी रही।
इसी क्रम में नवरात्र के अंतिम दिन क्षेत्र के सुप्रसिद्ध सिद्धबाबा पुल वाले महाराज मंदिर पर भी आस्था का ज्वार देखने को मिला। नवदुर्गा का उपवास रखने वाले व्रतधारियों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाया और मनौतियां मांगीं। इस अवसर पर विगत वर्षों की भांति क्षेत्र के ग्राम सीकरी, श्यामपुर, मन्नू नगर, पहाड़पुर, मानपुर, दबथरा, मोहकमपुर, मलखानपुर, हरदासपुर सहित दर्जनों गांवों से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने शीश नवाया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय जयकारों से गुंजायमान रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

स्लूश वॉल की रॉड खराब होने से मोहल्ला सोथा में पेयजल संकट

Spread the loveसोमवार शाम तक आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद अनन्त घोष ब्यूरो बदायूं। शहर …