बिल्सी में क्षत्रिय महासभा का शस्त्र पूजन एवं सम्मान समारोह
बिल्सी। विजयदशमी के अवसर पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, बदायूं की ओर से मंगलवार को फ्यूचर लीडर्स स्कूल, बिल्सी में शस्त्र पूजन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह नौ बजे हवन के साथ होगी। इसके बाद विधि-विधान से शस्त्र पूजन और सम्मान समारोह होगा। आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय संस्कृति, परंपराओं और वीरता के आदर्शों के प्रति सम्मान व्यक्त करना है। समारोह में समाज के गणमान्य लोगों की सहभागिता रहेगी। दोपहर एक बजे भोजन-प्रसाद की व्यवस्था की गई है। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।
Budaun Amarprabhat