Breaking News

फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र और दलालों के मकड़जाल पर भड़की राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी, डीएम को सौंपा 9 सूत्रीय मांग पत्र

Spread the love

बदायूं। जिले में दिव्यांगजनों की अनदेखी, विकास भवन में सक्रिय दलालों के हस्तक्षेप और फर्जी प्रमाण पत्रों के मुद्दे को लेकर राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने हुंकार भरी है। शहर के मालवीय आवास गृह पर पार्टी की मासिक पंचायत आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने की। पंचायत के बाद जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित नौ सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया।
मांग पत्र में प्रमुखता से आरोप लगाया गया कि लोकवाणी केंद्रों और दलालों की मिलीभगत से जिले में धड़ल्ले से फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए जा रहे हैं। पात्र दिव्यांग अपने अधिकारों के लिए दर-दर भटक रहे हैं, जबकि अपात्र लोग फर्जी दस्तावेजों के सहारे योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं। पार्टी ने ऐसे कर्मचारियों और दलालों को चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।
इसके अतिरिक्त, बैंकों में रुकी दिव्यांग पेंशन को तत्काल खातों में भेजने, दिव्यांगजनों, वृद्धों व विधवाओं के अंत्योदय राशन कार्ड बनाने और उन्हें फर्जी मुकदमों में फंसाकर प्रताड़ित करने की प्रवृत्ति पर रोक लगाने की मांग उठाई गई। जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि विकास भवन में दलाल खुलेआम दिव्यांगों से ठगी कर रहे हैं और शिकायत के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी सुनवाई नहीं करते। रोडवेज बसों में परिचालकों द्वारा दिव्यांगजनों के साथ किए जाने वाले अशोभनीय व्यवहार को बंद कराने की भी मांग की गई।
इस मौके पर रामबाबू गुप्ता, राजेश बागरे, विनोद सिंह, राजाराम, राजेश, भीमसेन, तेजपाल, ललित, रामरतन, हरपाल, कृष्णपाल, प्रेमपाल, नेकपाल, राजेश कुमार शर्मा, रमेश सिंह, देवेन्द्र, आशा देवी, निशान्त, नत्थू लाल, मोरकली, नन्हे लाल, राजू, सुन्दर लाल व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

ग्राम कैली में 500 मीटर सड़क निर्माण का विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने किया शिलान्यास

Spread the loveत्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत करीब 38 लाख रुपये से बनेगी सड़क …