Breaking News

बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन: आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां, 23 अक्टूबर को मतदान

Spread the love

बदायूं। विधान परिषद के बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 23 अक्टूबर 2026 को होने वाले मतदान की तैयारियां पूरी की जा रही हैं। मतदान को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में पुलिस अधिकारियों और संबंधित थाना प्रभारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी महेंद्र कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में एडीएम वित्त एवं राजस्व तथा निर्वाचन के पुलिस नोडल अधिकारी डॉ. हृदेश कठेरिया ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जनपद में खंड शिक्षक निर्वाचन के लिए कुल 10 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी निर्धारित की गई है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 22 अक्टूबर को सुबह नौ बजे कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिला निर्वाचन कार्यालय से पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। वहीं, 23 अक्टूबर को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा।

अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि मतदान केंद्रों पर तैनात पुलिसकर्मी पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित की जाएं।

बैठक में सीओ सिटी सुमेध मिलिंद जाधव, एडीईओ अशोक वर्मा, प्रभारी चुनाव सेल पुलिस सहंसरवीर सिंह, सह-प्रभारी स्वीप एवं सोशल मीडिया सेल सरवर अली सहित संबंधित थाना प्रभारी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

ग्राम कैली में 500 मीटर सड़क निर्माण का विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने किया शिलान्यास

Spread the loveत्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत करीब 38 लाख रुपये से बनेगी सड़क …