Breaking News

भाजपा प्रत्याशी डॉ. ढिल्लों के समर्थन में बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने किया धुआंधार जनसंपर्क

Spread the love

उझानी। बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी डॉ. हरी सिंह ढिल्लों की ऐतिहासिक विजय सुनिश्चित करने के लिए बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने क्षेत्र में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने उझानी नगर सहित ग्रामीण अंचलों के एक दर्जन से अधिक शिक्षण संस्थानों में पहुंचकर शिक्षक मतदाताओं से सीधा संवाद स्थापित किया और भाजपा के पक्ष में प्रथम वरीयता मतदान की अपील की।
जनसंपर्क अभियान के तहत विधायक हरीश शाक्य ने सर्वप्रथम उझानी नगर के प्रमुख शिक्षण संस्थानों—बांके बिहारी डिग्री कॉलेज, अयोध्या प्रसाद डिग्री कॉलेज, महात्मा गांधी बालिका इंटर कॉलेज, अशर्फी देवी इंटर कॉलेज, अयोध्या प्रसाद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बिमला हरि भगवान अग्रवाल इंटर कॉलेज एवं संतोष कुमारी श्रवण कुमार इंटर कॉलेज का दौरा किया। यहाँ उन्होंने शिक्षक प्रतिनिधियों व स्टाफ से भेंट कर चुनाव की रणनीति और शैक्षिक मुद्दों पर गहन चर्चा की।
इसके उपरांत विधायक का काफिला ग्रामीण क्षेत्रों की ओर रवाना हुआ, जहाँ संजरपुर स्थित अवधेश कुमार मेमोरियल कन्या इंटर कॉलेज, रोहान स्थित ओम नमः शिवाय इंटर कॉलेज, बुटला क्षेत्र के आरबीएस इंटर कॉलेज बुटला दौलत एवं कैप्टन गजराज सिंह इंटर कॉलेज बुटला बोर्ड तथा कछला स्थित राधेलाल इंटर कॉलेज में आयोजित शिक्षक संगोष्ठियों व बैठकों में उन्होंने सहभागिता की।
बैठकों को संबोधित करते हुए विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र व समाज का वास्तविक शिल्पकार होता है। भाजपा सरकार ने अपने कार्यकाल में हमेशा शिक्षकों के मान-सम्मान, सेवा सुरक्षा और उनके वैधानिक हितों की रक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि डॉ. हरी सिंह ढिल्लों स्वयं एक प्रख्यात शिक्षाविद हैं, जो शिक्षकों के संघर्षों, समस्याओं और आवश्यकताओं को भली-भांति समझते हैं।
विधायक ने सभी शिक्षक बंधुओं से एकजुट होकर अपने बहुमूल्य प्रथम वरीयता मत का प्रयोग करने का आह्वान किया, ताकि विधान परिषद में शिक्षकों की समस्याओं को मुखरता से उठाने वाली एक मजबूत और प्रभावी आवाज पहुंच सके।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विकसित भारत बनाने के लिए वाणिज्य विषय की भूमिका पर हुआ विशेष व्याख्यान*

Spread the love* बदायूँ, 15 अक्टूबर: उत्तर प्रदेश शासन एवं राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा संचालित …