Breaking News

बाबा इंटरनेशनल स्कूल में हुआ रावण दहन, विद्यार्थियों ने किया रामायण प्रसंगों का मंचन

Spread the love

#

**बिल्सी।** बाबा इंटरनेशनल स्कूल में बुधवार को दशहरा पर्व के उपलक्ष्य में रावण दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण, हनुमान, रावण, कुंभकरण और मेघनाद की वेशभूषा धारण कर रामायण के विभिन्न प्रसंगों का मंचन किया। ‘जय श्रीराम’ के जयघोष से विद्यालय परिसर गूंज उठा।

कार्यक्रम को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह दिखाई दिया। रंग-बिरंगी वेशभूषा में सजे विद्यार्थियों ने अपने अभिनय और संवादों के माध्यम से रामायण के प्रसंगों को जीवंत किया। इसके बाद भगवान श्रीराम द्वारा रावण वध का मंचन किया गया और रावण के पुतले का दहन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया।

विद्यालय के निदेशक अनुज वार्ष्णेय, राजकुमार गुप्ता और निदेशिका साधना वार्ष्णेय ने विद्यार्थियों को दशहरा पर्व का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि विजयादशमी असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। यह पर्व भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपनाने तथा जीवन में सत्य, धर्म और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

विद्यालय की प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने कहा कि रावण दहन केवल बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक नहीं है, बल्कि यह अपने भीतर की बुराइयों को त्यागकर नैतिक मूल्यों को अपनाने का संदेश भी देता है। उन्होंने विद्यार्थियों से भगवान श्रीराम के आदर्शों का अनुसरण करने और सत्य के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

इस अवसर पर विद्यालय प्रशासक अमित माहेश्वरी सहित समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के जरिए दिया संदेश— ‘बाल विवाह मुक्त भारत हो तैयार’

Spread the loveबदायूं। जनपद के विकास खंड कादरचौक स्थित ग्राम पंचायत ततारपुर में ‘जस्ट राइट …